अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से OPT (ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) फीस को लेकर नया विवाद सामने आया है। प्रस्तावित 70,000 डॉलर की फीस से अमेरिकी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह विदेशी छात्रों के लिए आ रहे एडमिशन पर बड़ा असर डाल सकता है। DHS के इस नियम के अनुसार, F-1 छात्र की पहली OPT सलाह के लिए फीस देना अनिवार्य होगा और STEM OPT एक्सटेंशन के लिए अतिरिक्त 30,000 डॉलर की मांग की जा सकती है।
देशभर के लगभग 600 कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के गठबंधन ने 9 नवंबर को DHS को 13 पन्नों का एक लेटर सौंपा, जिसमें प्रस्तावित फीस को वापस लेने की मांग की गई। इस समूह ने तर्क दिया कि फीस और अन्य प्रशासनिक लागतें OPT के उपयोग को मुश्किल बना देंगी और विदेशी छात्रों के एडमिशन प्रभावित होंगे।
एक अन्य प्रमुख एजेंसी, द प्रेसिडेंट्स अलायंस ऑन हायर एजुकेशन एंड इमिग्रेशन, ने इसी मामले पर एक और लेटर 9 नवंबर को DHS को भेजा। उनका तर्क था कि प्रस्तावित शुल्क OPT एप्लिकेशन की प्रोसेसिंग खर्च से कहीं अधिक हैं और इससे विदेशी छात्रों को अपनी पढ़ाई में प्रैक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस हासिल करना कठिन होगा। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह फीस फ्रॉड रोकने या अमेरिकी वर्कर्स की सुरक्षा में सचमुच मदद करेगी।
प्रस्तावित फीस OPT प्रोसेसिंग से कहीं अधिक
ACE के नेतृत्व में अमेरिकन काउंसिल ऑन एजुकेशन और 36 अन्य उच्च शिक्षा समूहों ने DHS को एक साथ निवेदन देकर भी इस प्रस्ताव को पूरी तरह वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह फीस प्रोसेसिंग खर्च से काफी ऊँची है और विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस को रोक सकती है।
OPT फीस पर यूनिवर्सिटीज का विरोध क्यों?
- ट्रंप सरकार के प्रस्तावित OPT फीस के विरोध का मुख्य कारण यूनिवर्सिटीज के बढ़ते खर्च हैं, जो विदेशी स्टूडेंट्स के एडमिशन पर असर डालेंगे।
- प्रेसिडेंट्स एलायंस ने कहा कि संस्थानों को लागत वहन करनी होगी, स्टूडेंट या कंपनियों से योगदान चाहिए या फिर OPT के लिए सिफारिशों की संख्या घटानी होगी।
- यह चेतावनी भी दी गई कि कम बजट वाली यूनिवर्सिटीज के लिए हालात और कठिन हो जाएंगे, क्योंकि उनके पास पहले से फंड कम रहते हैं।
- 500 से कम विदेशी छात्रों वाली एक निजी यूनिवर्सिटी ने अनुमान लगाया कि प्रस्तावित फीस से उसे सालाना लगभग 5.4 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।
- लगभग 6,000 विदेशी छात्रों वाली एक सरकारी यूनिवर्सिटी ने अपने सालाना खर्च का अनुमान 60 मिलियन डॉलर से अधिक बताया है।
- अगर कुल 1,00,000 डॉलर की पेमेंट शुरुआती सिफारिश और OPT अवधि के लिए करनी पड़ती है, तो OPT की शुरुआत में 79% गिरावट आ सकती है, यह समूहों के अनुमान से भी सामने आया है।
OPT फीस क्या है?
दरअसल, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने 8 अक्टूबर 2026 को फेडरल रजिस्टर में OPT फीस से जुड़ा नियम प्रकाशित किया। इसके अनुसार, SEVP के अंतर्गत certified colleges और universities को पहली बार OPT के लिए F-1 विदेशी छात्र की सिफारिश से पहले 70,000 डॉलर का भुगतान करना होगा, जबकि STEM OPT एक्सटेंशन के लिए अगले चरण में 30,000 डॉलर अधिक देना होगा।
यह फीस सीधे स्टूडेंट को नहीं दी जानी है; यूनिवर्सिटी को ही भुगतान करना होगा, लेकिन सरकार ने उन्हें यह अधिकार दिया है कि फीस कैसे जुटाई जाए। इसका मतलब यह है कि यूनिवर्सिटीज खुद से भुगतान करने के बजाय स्टूडेंट से फीस वसूल सकती हैं, अगर वे ऐसा चाहें।
