महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित शिरडी में भाऊबीज के अवसर पर साईं बाबा को करीब 91 लाख रुपये मूल्य का सोने-चांदी का घड़ी भेंट किया गया है. यह भेंट मुंबई के एक गुमनाम भक्त ने की है, जिसने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की इच्छा जताई है. घड़ी को साईं बाबा के समाधि मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा.
घड़ी में इस्तेमाल हुआ 18 कैरेट सोना
जानकारी के मुताबिक, यह घड़ी 18 कैरेट सोने से तैयार की गई है. इसे बनाने में 669 ग्राम सोने और 319 ग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है. बेहद आकर्षक नक्काशी और बारीक कलाकारी से तैयार इस घड़ी का कुल मूल्य करीब 91 लाख रुपये बताया जा रहा है. इसकी शानदार कारीगरी की चर्चा पूरे शिरडी में हो रही है.
साईं बाबा के दरबार में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सोना, चांदी, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं दान करते रहते हैं. लेकिन भाऊबीज के मौके पर मिली यह विशेष भेंट अपनी कीमत और अनूठी बनावट के कारण चर्चा का विषय बन गई है. इस भेंट ने एक बार फिर भक्तों की अटूट आस्था को उजागर किया है.
मुंबई के भक्त ने गोपनीय रखी पहचान
इस भेंट की सबसे खास बात यही है कि दानदाता ने अपनी पहचान छिपाकर रखने का फैसला किया है. मुंबई के इस भक्त ने करीब 91 लाख रुपये का घड़ी बाबा को समर्पित किया, लेकिन दान के बदले किसी तरह की प्रसिद्धि या पहचान हासिल करने की कोशिश नहीं की. भक्त ने अपना नाम और व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखने का अनुरोध किया है.
भक्त की इच्छा के मुताबिक, उनके नाम का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है. साईं संस्थान की ओर से इस अनमोल भेंट को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. संस्थान द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घड़ी को मंदिर में स्थापित किया जाएगा. फिलहाल इस भेंट को लेकर शिरडी में भक्तों के बीच उत्सुकता बनी हुई है.
91 लाख रुपये का यह सोने-चांदी का घड़ी अब साईं बाबा के समाधि मंदिर के मुख्य गर्भगृह की शोभा बढ़ाएगा. यह भेंट एक बार फिर दिखाती है कि साईं भक्तों के लिए आस्था और समर्पण सबसे बड़ा महत्व रखते हैं. भाऊबीज के पावन अवसर पर मिली यह भेंट भक्तों की श्रद्धा की अनोखी मिसाल बन गई है. इस तरह की भेंटें मंदिर की परंपरा और भक्तों के विश्वास को और मजबूत करती हैं.
शिरडी में साईं बाबा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था की यह एक अनोखी मिसाल सामने आई है. गुमनाम भक्त द्वारा दी गई यह अनमोल भेंट अपनी कीमत, कारीगरी और निस्वार्थ भाव के कारण चर्चा में है. मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस घड़ी को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा, जहां यह भक्तों के दर्शन के लिए उपलब्ध होगी.
