मानित भोपाल में नॉन टीचिंग भर्ती 2026: 55 पदों पर आवेदन, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

मानित भोपाल ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 55 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 13 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 10 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इंस्टीट्यूट ने सुपरिटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और टेक्निकल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा एसएएस असिस्टेंट, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन के पद भी भरे जाएंगे। इन सभी पदों पर कुल 55 वैकेंसी हैं।

किन पदों के लिए क्या है योग्यता?

पद वैकेंसी योग्यता उम्र
सुपरिटेंडेंट 04 फर्स्ट क्लास बैचलर या 50% के साथ मास्टर्स, कंप्यूटर ज्ञान 30 वर्ष
सीनियर असिस्टेंट 05 12वीं पास, 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग 33 वर्ष
जूनियर असिस्टेंट 06 12वीं पास, 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग 27 वर्ष
टेक्निकल असिस्टेंट 04 बी.ई/बीटेक/एमसीए या विज्ञान में डिग्री 30 वर्ष
एसएएस असिस्टेंट 02 फिजिकल एजुकेशन में फर्स्ट क्लास बैचलर 30 वर्ष
लाइब्रेरी असिस्टेंट 05 फर्स्ट क्लास बैचलर और लाइब्रेरी साइंस में डिग्री 30 वर्ष
सीनियर टेक्नीशियन 16 साइंस स्ट्रीम में 12वीं 60% या आईटीआई 33 वर्ष
टेक्नीशियन 13 साइंस स्ट्रीम में 12वीं 60% या आईटीआई 27 वर्ष

सबसे ज्यादा 16 वैकेंसी सीनियर टेक्नीशियन के पद पर हैं। टेक्नीशियन के 13 और जूनियर असिस्टेंट के 6 पद भरे जाएंगे। सभी पदों की शैक्षिक योग्यता और उम्र अलग-अलग तय की गई है।

क्या आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी?

हां, तय एज लिमिट में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कैटिगिरी वाइज छूट मिलेगी। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 10 साल से 15 साल तक की छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को पद के हिसाब से 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। सुपरिटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, एसएएस असिस्टेंट और लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन असिस्टेंट को PB-2 में ₹9300-34800/- का पे स्केल मिलेगा। सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन को PB-1 में ₹5200-20200/- का पे स्केल दिया जाएगा।

सेलेक्शन कैसे होगा?

ऑनलाइन मिले आवेदनों के आधार पर वैकेंसी को देखते हुए स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग रिक्रूटमेंट रूल्स के मुताबिक होगी और शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ईमेल से सूचित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में रिटन टेस्ट या स्किल टेस्ट भी हो सकता है। इसकी जानकारी इंस्टीट्यूट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

आवेदन शुल्क और तारीखें

जनरल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹750 एप्लिकेशन फीस और ₹750 प्रोसेसिंग चार्ज मिलाकर कुल ₹1770 चुकाने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों को ₹885 की राशि देनी होगी। आवेदन 13 नवंबर 2026 से http://www.manit.ac.in पर शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!