जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर में बुधवार दोपहर गैंगवार की सनसनीखेज घटना घटी। हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया अपनी फॉर्च्यूनर कार से जोबनेर की ओर जा रहे थे, तभी कैंपर गाड़ी में सवार बदमाशों ने उनके सामने गाड़ी लगा दी और टक्कर मारकर रोक दिया। इसके बाद विजय को गाड़ी से बाहर खींचकर हमला कर दिया गया; वह गंभीर रूप से घायल होकर रास्ते पर ही दम तोड़ गया।
