नई दिल्ली, दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा गांव भी है, जहां लोग रात में अपनी सुरक्षा के लिए खुद पहरा देने को मजबूर हैं। रानीखेड़ा गांव में पिछले करीब दो महीनों से चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही वारदातों से परेशान लोगों ने अब रात में खुद ‘ठीकरी पहरा’ शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से पुलिस थाना महज करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद रात के समय सुरक्षा को लेकर उन्हें खुद सड़कों और गलियों में निगरानी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
रानीखेड़ा में हर साल सर्दियों क
