शैरी मान Exclusive: दिल्ली का माहौल गाने बनाने के लिए परफेक्ट, Gen Z सुनते हैं सबसे अच्छे सॉन्ग

कनाडा में रहने वाले गायक शैरी मान ने दिल्ली में कहा कि गाने बनाने का माहौल यहां सबसे बेहतर है और Gen Z उनके गाने सबसे ज्यादा सुनती है।

‘यार अनमुल्ले’, ‘तीन पैग’ और ‘हॉस्टल’ जैसे गानों से युवाओं के दिल जीतने वाले शैरी मान इन दिनों चर्चा में हैं। वह हाल ही में दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने नवभारत टाइम्स के पाठकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली का माहौल गाने बनाने के लिए परफेक्ट है।

दिल्ली की पार्टी और कनाडा की नींद

शैरी मान ने दिल्ली और कनाडा के जीवन में फर्क बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों की पार्टी शुरू होती है 12-1 बजे से। जबकि कनाडा में लोग 7-8 बजे तक सो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां वह रहते हैं, वहां 12 बजे तक आधी नींद पूरी कर लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘तो आप इसी से अंदाज़ा लगा लो कि दिल्ली वाले कैसी पार्टी करते हैं। तो, जाहिर है कि यहां पर वह वाइब है। जो गाने बनाने का माहौल है, वह यहीं पर है क्योंकि बातों में से ही गाने निकलते हैं।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की ऑडियंस से बहुत अच्छे गाने बने हैं और अब दोबारा से और बनाएंगे।

म्यूज़िक इंडस्ट्री में बदलाव की स्पीड

शैरी ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले कुछ सालों में म्यूज़िक इंडस्ट्री में क्या बदलाव देखा? इस पर वह कहते हैं कि बदलाव तो हमेशा ही रहता है, लेकिन पिछले समय में बदलाव की स्पीड बहुत बढ़ गई है। पहले बदलाव हर 10 साल में आता था, अब 6 महीने और 2 महीने में भी आ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शुरू किया, तब म्यूज़िक कुछ और तरीके का था। अब जो म्यूज़िक आ रहा है, वह अलग तरीके का है। उन्हें लगता है कि भले ही म्यूज़िक में बदलाव हो रहा हो, लेकिन इमोशंस वही रहते हैं। इमोशंस कभी बदलते नहीं हैं। म्यूज़िक और दौर बदलेगा, मगर दोस्ती और प्यार जैसे इमोशंस सेम रहेंगे।

Gen Z और शैरी मान का म्यूज़िक

जेन Z के पसंदीदा म्यूज़िक पर शैरी मान कहते हैं कि पहले उन्हें भी लगता था कि नई पीढ़ी के लिए कुछ डिफरेंट म्यूज़िक तैयार करना पड़ेगा। लेकिन आजकल ‘इंसाइट्स’ शब्द आ गया है, यानी किसी चीज को गहराई तक देखना। जब उन्होंने अपने स्पॉटिफाई की इंसाइट्स चेक कीं, तो पता लगा कि उन्हें सुनने वाले यंग जेनरेशन में भी हैं और उनकी उम्र के लोग भी।

उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो युवा आज भी ज्यादा ही हैं।’ उन्हें लगता है कि हर गाने का कोई ना कोई फैन है ही है। नए वालों के थोड़े ज़्यादा होंगे, लेकिन अच्छा म्यूज़िक सुनने वाले जेन-Z भी बहुत ज्यादा हैं। आज का म्यूज़िक भी बहुत अच्छा है और उसे सुनने वाले थोड़े ज्यादा हैं।

कॉन्सर्ट का क्रेज़ और यादें

इंडिया में आजकल खूब कॉन्सर्ट्स हो रहे हैं। इस क्रेज़ पर शैरी मान कहते हैं कि आजकल सोशल मीडिया का दौर है, लोग अपनी यादें बनाना चाहते हैं, इसीलिए लाइव का क्रेज़ बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि हर बंदा कुछ अच्छी चीज़ और कोई अच्छी मेमोरी बनाना चाहता है, क्योंकि आजकल लोग बिजी भी बहुत हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘वीकेंड’ शब्द बहुत समय बाद इंडिया में सुना। उनके समय पर यह शब्द नहीं होता था, क्योंकि वे ज्यादातर फ्री होते थे। आजकल के बच्चे काम भी कर रहे हैं और एन्जॉय भी पूरा कर रहे हैं। शैरी मान का यह भी कहना है कि दिल्ली की ऑडियंस से अच्छे गाने बने हैं और वह आगे भी बनाएंगे।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!