प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द कठोर दंड दिलाने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।NEET पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात बड़ा एलान किया है। गुरुवार रात करीब 12 बजे जारी अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पेपर लीक पर पूरी तरह रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नया विधेयक लाने जा रही है।
