BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 800+ पदों पर भर्ती, कोई एग्जाम नहीं

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2026 के लिए अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस (WMS) विभाग में 800 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। यह भर्ती मुख्य रूप से ग्रुप हेड, हेड इनवेस्टमेंट, टेरिटेरी हेड, इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए है। सभी पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे।

विभिन्न पदों के लिए योग्यता

ग्रुप हेड (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II) के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना चाहिए साथ ही फाइनेंस, मार्केटिंग या बैंकिंग में कम से कम दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। उनके पास NISM, IRDA और अन्य संबंधित फाइनेंसियल सर्टिफिकेट भी होने चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 12 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है।

हेड इनवेस्टमेंट (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II) पद के लिए ग्रेजुएट डिग्री के साथ NISM या संबंधित सर्टिफिकेट और दस वर्षों का अनुभव होना जरूरी है। टेरिटेरी हेड (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I) पद के लिए भी ग्रेजुएशन, मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा और कम से कम आठ साल का अनुभव मांगा गया है।

इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर कम से कम पांच वर्षों का अनुभव व आवश्यक सर्टिफिकेट जरूरी हैं। वहीं, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (डिप्टी मैनेजर) पद के लिए 3 वर्षों का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव और संबंधित सर्टिफिकेट अनिवार्य हैं। कुल मिलाकर 837 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। उदाहरण के लिए, ग्रुप हेड और हेड इनवेस्टमेंट के लिए 35 से 50 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार पात्र हैं। टेरिटेरी हेड के लिए 28 से 42 वर्ष, इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए 26 से 45 वर्ष और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 24 से 35 वर्ष की सीमा तय है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में और छूट दी गई है।

सेलेक्शन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू और साइकोमेट्रिक टेस्ट शामिल हो सकता है। यदि कोई ऑनलाइन टेस्ट होता है तो उसके आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। इंटरव्यू क्वालिफाई करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं के लिए पहले बेसिक रजिस्ट्रेशन आवश्यक है, जिसके बाद वे लॉगिन कर आवेदन पूरा कर सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है।

फॉर्म फीस की बात करें तो अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए ₹850 जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी, ईएसएम/डीईएसएम और महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹175 रखी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 24 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी की तलाश में हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह पहल विशेष रूप से विभिन्न वरिष्ठ पदों पर अनुभवी और योग्य लोगों को मौका देने के उद्देश्य से की गई है।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!