नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलगाम टेरर अटैक में घायल जवानों ने आतंकी पर जवाबी फायरिंग जारी रखी. इनमें संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी पर गोली लगने के बाद भी संतोष चंद्रू ने हिम्मत नहीं हारी और आतंकी पर जवाबी फायरिंग की. मुमकिन है कि जवानों के हौसले देखकर आतंकी एके-47 में दूसरी मैगजीन नहीं भर पाया और अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला।
सीआरपीएफ के टॉप कमांड ने तय कर लिया था, चाहे कुछ भी हो जाए। संतोष का बेहतर इलाज यहां वाले सरकारी अस्पताल में ठीक से नहीं हो सकेगा। अगर जिंदगी बचानी है तो उन्हें किसी भी हालत में श्रीनगर स्थित आर्मी के 92 बेस हॉस्पिटल में ही ले जाना होगा। इसी के साथ सीआरपीएफ की टॉप कमांड ने तुरंत आर्मी से संपर्क किया। आर्मी ने तुरंत अपना एक हेलीकॉप्टर गंभीर रूप से घायल जवान को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल ले जाने के लिए दे दिया। इस पूरे ऑपरेशन में 45 मिनट लगे, जिसमें जवान को श्रीनगर में आर्मी अस्पताल तक एयर लिफ्ट कराया गया।
अस्पताल में पहले से सूचना थी, इसलिए खून बह चुकने के बाद आर्मी बेस हॉस्पिटल में किसी तरह की देरी नहीं की गई और जवान का तुरंत ऑपरेशन किया गया। खबर लिखे जाने तक जवान की हालत स्थित बताई गई है। बाकी दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
सूत्रों ने बताया कि जवान की जिंदगी बचाने के लिए आर्मी ने बिना समय गंवाए कोई देरी किए बिना सीआरपीएफ की मदद की है, उसी से जवान को इतने कम समय में बेहतर इलाज मिल पाया।
घटना के बाद न केवल जम्मू-कश्मीर में बल्कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदादाबाद समेत अन्य तमाम राज्यों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। क्योंकि, आने वाले समय में हमला होने का खतरा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय में इंटरनल सिक्योरिटी देखने वाले विंग ने तुरंत एक आपात बैठक बुलाई। जिसमें कुलगाम की स्थिति की समीक्षा करते हुए फरार आतंकी या आतंकियों को किसी भी सूरत में सबक सिखाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। आतंकी की खोज में पुलिस फोर्स चप्पा-चप्पा छान रही है।
