कनाडा में CanadaVisa ने एक नया अपडेटेड ऑनलाइन कैलकुलेटर जारी किया है जिससे एक्सप्रेस एंट्री के तहत परमानेंट रेजिडेंसी (PR) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम (CRS) स्कोर को आसानी से जांच सकते हैं। यह नया टूल 3 नवंबर 2026 से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और नया हाई-वेज प्वाइंट सिस्टम लागू करता है।
नया कैलकुलेटर भारत सहित दुनियाभर के आवेदकों के लिए मददगार साबित होगा, क्योंकि इसमें IRCC ने हाल ही में किये गए बदलाव शामिल हैं। इनमें ‘लेबर मार्केट इंटीग्रेशन फैक्टर’ (LMIF) भी शामिल है जो अधिक वेतन वाली नौकरियों के लिए अतिरिक्त प्वाइंट देता है। इसके तहत उम्मीदवार अधिकतम 150 प्वाइंट कनाडाई काम के लिए या 100 प्वाइंट ज्यादा सैलरी वाली जॉब के आधार पर पा सकते हैं।
CRS कैलकुलेटर की विशेषताएं
CRS का इस्तेमाल एक्सप्रेस एंट्री उम्मीदवारों को रैंकिंग देने के लिए किया जाता है। IRCC समय-समय पर सबसे अधिक स्कोर वाले लोगों को PR के लिए आवेदन का आमंत्रण भेजता है। अब नया कैलकुलेटर CanadaVisa+ वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूजर्स मोबाइल, टैबलेट या डेस्कटॉप पर फ्री प्रोफाइल बनाकर अपना स्कोर आसानी से चेक कर सकते हैं।
कैलकुलेटर उम्मीदवार की उम्र, शिक्षा, भाषा दक्षता (अंग्रेजी/फ्रेंच), कार्य अनुभव, जॉब ऑफर और कनाडा में रिश्तेदार जैसे विवरणों के आधार पर CRS स्कोर निकालता है। जो पहले से प्रोफ़ाइल बना चुके हैं, वे लॉगिन कर अपने नए अपडेटेड स्कोर देख सकते हैं।
ऑक्यूपेशन कोड और एक्स्ट्रा प्वाइंट्स
यह नया सिस्टम कनाडा के नेशनल ऑक्यूपेशनल क्लासिफिकेशन (NOC) के तहत प्रत्येक नौकरी के लिए एक खास कोड पर भी ध्यान देता है। NOC के अनुसार कुल 186 ऑक्यूपेशन ऐसे हैं, जिनके लिए अतिरिक्त प्वाइंट्स मिलते हैं। यह कदम उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र की जॉब के हिसाब से बेहतर स्कोर प्राप्त करने में मदद करेगा।
CanadaVisa के मानना है कि यह कैलकुलेटर परमानेंट रेजिडेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया को और सरल बना देगा। उम्मीदवार अब बिना किसी अस्पष्टता के अपने प्वाइंट्स घर बैठे चेक कर पाएंगे और इससे उनके लिए योजना बनाना आसान होगा। यह सुविधा नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए है।
CRS स्कोर की सही गणना और अपडेटेड प्वाइंट सिस्टम के तहत अधिक वेतन वाली नौकरियों को महत्व देने से कनाडा में अच्छी योग्यता वाले उम्मीदवारों की पहचान बेहतर होगी। नई नीति इससे रोजगार बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच तालमेल बनायेगी।
यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब कई आवेदक कनाडा की PR प्रक्रिया को समझने और उसके अनुरूप आवेदन करने के लिए आसान टूल की तलाश में थे। नया CRS कैलकुलेटर उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित होगा और एक्सप्रेस एंट्री आवेदन को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाएगा।
