इंदिरा कॉलोनी की सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सांसद मनीष तिवारी के एमपीएलएडी फंड से स्वीकृत सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य शुरू: सुभाष धीमान, राजबीर सिंह भारतीय
चंडीगढ़, 1 अगस्त।
इंदिरा कॉलोनी, वार्ड नंबर-4 एवं मनीमाजरा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद मनीष तिवारी के एमपीएलएडी (MPLADS) फंड से स्वीकृत सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के आरंभ होने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों तथा स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद का आभार जताया है।
साहिल चावर, आरडब्ल्यूए इंदिरा कॉलोनी ने अपने बयान में कहा कि इंदिरा कॉलोनी के लोग लंबे समय से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे। अब कैमरों की स्थापना शुरू होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस जांच में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष तिवारी लगातार जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और उनके प्रयासों से मनीमाजरा एवं इंदिरा कॉलोनी में विकास कार्यों को नई गति मिली है।
राजबीर सिंह भारतीय, प्रधान, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेक्टर-13), चंडीगढ़ ने जारी बयान में कहा कि मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स में सांसद मनीष तिवारी से मुलाकात कर इंदिरा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा था। सांसद ने इस जनहित की मांग को गंभीरता से लेते हुए एमपीएलएडी फंड से कैमरों की स्वीकृति प्रदान की तथा प्रस्ताव प्रशासन को भेजा। आज उसी स्वीकृति के आधार पर कैमरों की स्थापना का कार्य शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
सुभाष धीमान, चेयरमैन, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा श्याम सुंदर, प्रधान, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त बयान में कहा कि यह कार्य क्षेत्र की सुरक्षा को नई मजबूती देगा तथा भविष्य में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि सभी स्वीकृत स्थानों पर शीघ्रता से कैमरे स्थापित कर उन्हें जल्द चालू किया जाए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज ठाकुर, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतवीर कांगड़ा, भावाधस के अध्यक्ष बलवीर बूमबक, डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कमेटी के महासचिव विजेंदर दुलगच, राजेश कुमार रॉकी, आरडब्ल्यूए एडवाइज़र सुनील पारखी, राजबीर बूमबक, कांग्रेस महिला नेता रफ़ीकन साबरी, मनोहर प्रधान, नरेश गाघट, ताहिर खान, नईम, अवनीश, लक्ष्य वेद, सनी नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
राजबीर सिंह भारतीयप्रधान, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13, चंडीगढ़
सुभाष धीमानचेयरमैन, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा, चंडीगढ़
श्याम सुंदरप्रधान, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा, चंडीगढ़
