दादू माजरा में तोड़फोड़ और उपद्रव मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 बाल आरोपी हिरासत में-

चंडीगढ़: दादू माजरा क्षेत्र में तोड़फोड़ और उपद्रव फैलाने की घटना के मामले में थाना मलोया पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मामले में शामिल 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 1 विधि-विरुद्ध बालक (जुवेनाइल) को भी अपनी हिरासत में लिया है।

​मामले की जानकारी देते हुए थाना मलोया पुलिस ने बताया कि दादू माजरा में उपद्रव और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपियों की धरपकड़ के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी से मुख्य आरोपियों को पहचान कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

​चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में किसी भी सूरत में गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त रुख आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!