मौली कॉम्प्लेक्स के बड़े पार्क में RWA ने चलाया सफाई अभियान, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण दिया संदेश
एस. के. चौधरी
चंडीगढ़
चंडीगढ़: सेक्टर-13, रेलवे रोड स्थित मौली कॉम्प्लेक्स के बड़े पार्क में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चले इस अभियान में स्थानीय निवासियों और RWA सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर श्री अनिल दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान के समापन पर पार्क के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण भी किया गया।.
हॉर्टिकल्चर विभाग से उठाई मांगें
RWA के चेयरमैन श्री रॉबर्ट विलियम ने हॉर्टिकल्चर (बागवानी) विभाग से अपील की कि पार्क में लगे पेड़-पौधों की उचित देख-रेख की जाए और नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि:👉🏼
पार्क में पालतू कुत्तों को घुमाने वाले गैर-जिम्मेदार मालिकों के चालान काटे जाएं।
आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए आवारा कुत्तों को पार्क से हटाया जाए।
पार्क को सुंदर बनाने की अपील 👉🏼
चेयरमैन रॉबर्ट विलियम ने उपस्थित सभी लोगों से एकजुट होकर पार्क को साफ-सुथरा रखने की अपील की ताकि क्षेत्र को और अधिक सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में RWA चेयरमैन रॉबर्ट विलियम, जर्नेल सिंह, नरेश कुमार, मोहम्मद ईशा, सुदाम हुसैन, सतपाल सिंह, पुतान, अनुष्का, सोलोमन, किरण, संतोष, साक्षी, गोविंद, दीपक, राज बाला समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
