उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी राजीव पांडेय के साथ एक भीषण वारदात हुई है. पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम को रुपयों के लेनदेन के सिलसिले में एक व्यक्ति ने उन्हें जिला जज न्यायालय के पहले गेट स्थित पकौड़ी चौराहे पर बुलाया. वहां से बदमाशों ने उनसे असलहे के दम पर कारोबारी को कार में बंधक बना लिया.
