आज की जीवनशैली में लंबे समय तक बैठना हमारे दैनिक व्यवहार का अहम हिस्सा बन गया है. कार्यालयों में आठ से नौ घंटे कंप्यूटर के सामने बिताना, घर लौटकर मोबाइल-टीवी देखने की आदत और शारीरिक गतिविधियों के लिए कम समय निकालना सेहत पर धीरे-धीरे असर डाल सकता है. डॉ. अरविंद डंबालकर (सीनियर कंसल्टेंट और हेड – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद) कहते हैं कि इस तरह के व्यवहार से वजन बढ़ना, मांसपेशियों में कमजोरी, कमर और गर्दन में दर्द, ब्लड शुगर के असंतुलन और हृदय संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि Walking Pad, Standing Desk या नियमित जिम में से कौन सा विकल्प सबसे बेहतर है?
