EIL Vacancy 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में नई भर्ती, सीधे वॉक इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर्स के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में कुल 109 पद भरे जाएंगे। इस बार चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.eil.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी

यह भर्ती मुख्य रूप से कंपनी के विदेशी प्रोजेक्ट्स के लिए है। जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें भारत के बाहर चल रहे प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा। उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में जरूरी दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। इस भर्ती की विज्ञापन संख्या HRD/Rectt./Advt./2026-27/11 है।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में कुल 109 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II, III, IV और एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड II शामिल हैं। ग्रेड II के लिए 19 पद, ग्रेड III के लिए 47 पद, ग्रेड IV के लिए 36 पद और ऑफिसर ग्रेड II के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं।

योग्यता, अनुभव और उम्र सीमा

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए और 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम उम्र 37 साल निर्धारित है। ग्रेड III के लिए 9 साल और ग्रेड IV के लिए 13 साल का अनुभव जरूरी है। अन्य पदों के लिए डिप्लोमा तथा संबंधित फील्ड में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्र की गणना 30 सितंबर 2026 तक की जाएगी।

इस भर्ती में सेवा अवधि 2 साल की फिक्स्ड टर्म बेस पर होगी, जिसे आवश्यकतानुसार 1 साल और बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को भारत या विदेशी परियोजनाओं में काम करने के लिए भेजा जा सकता है।

सैलरी की बात करें तो एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड II को 72,000 से 80,000 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा। ग्रेड II इंजीनियर को 86,400 से 96,000 रुपये और ग्रेड IV को 1,06,400 से 1,12,000 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। यह वेतन कंपनी के नियमों के अनुसार निर्धारित है।

वॉक इन इंटरव्यू कंपनी के गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता ऑफिस में आयोजित होंगे। उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार की तारीख, समय और स्थान की जानकारी कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.engineersindia.com पर जाकर करियर सेक्शन के जरिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी होगा। साथ ही वॉक इन इंटरव्यू के दौरान दस्तावेजों के सेल्फ अटेस्टेड कॉपी साथ लानी होगी।

यह भर्ती अनुभवी इंजीनियरों के लिए एक अच्छा अवसर है जो विदेशी प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं। पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन और इंटरव्यू में शामिल होने के लिए समय पर तैयारी करें।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!