सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 15 पद भरे जाने हैं जिनके लिए आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के तहत होगी।
कोर्ट असिस्टेंट पद ग्रुप बी का नॉन-गैजेटेड पद है, जिसमें 44,900 से 1,42,400 रुपए तक की सैलरी मिलती है। इस भर्ती के तहत तकनीकी और प्रशासनिक काम भी आ सकते हैं। मुख्य रूप से यह पद उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्रों में डिग्री हो।
योग्यता और उम्र सीमा
आवेदन के लिए उम्मीदवार ने कंप्यूटर साइंस या इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री प्राप्त की हो या कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री तथा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में तीन साल का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा बीएससी कंप्यूटर साइंस या एप्लीकेशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और चार साल का अनुभव रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। लॉ की डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर के आधार पर न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया और फीस विवरण
चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों की परीक्षा देनी होगी। पहली परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य बुद्धि और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए समय 1.5 घंटे का होगा। उत्तीर्ण अंक 50 निर्धारित हैं।
इसके बाद तकनीकी एप्टीट्यूड टेस्ट 2 घंटे का होगा जिसमें 50 अंकों में से कम से कम 25 अंक लेने होंगे। तीसरा चरण प्रैक्टिकल एप्टीट्यूड टेस्ट है, जिसकी अवधि 1.5 घंटे है। आखिरी में 25 अंकों का इंटरव्यू होगा, जिसमें पासिंग मार्क्स 13 अंक हैं।
एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि जनरल वर्ग के लिए यह शुल्क 1500 रुपये है। फीस भुगतान यूको बैंक के गेटवे के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय में आवेदन पूरा करें। अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाएं।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो न्यायालय क्षेत्र में तकनीकी और प्रशासनिक करियर बनाना चाहते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निश्चित रूप से आवेदन करें और निर्धारित तारीख से पहले फॉर्म जमा करें।
