Chamba, Himachal Pradesh
2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर चंबा लौटीं अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी का रविवार को गृह जिला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतकर उन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
दोपहर के समय सीमा के उदयपुर पहुंचने पर राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
परिवार में भी खुशी का माहौल
सीमा की इस बड़ी उपलब्धि से उनका परिवार भी उत्साहित है। परिवार की ओर से उनकी सफलता की खुशी में घर पर शिव नुआला आयोजित किया जाएगा।
शिव नुआला में रातभर भगवान शिव की आराधना की जाती है। इस दौरान भगवान शिव के भजन गाए जाते हैं। सीमा की उपलब्धि के बाद परिवार ने इस आयोजन की तैयारी की है।
सीमा ने साझा किए अनुभव
सम्मान समारोह के दौरान सीमा कुमारी ने एशियाई खेलों के अपने अनुभव भी लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि जब दूसरे राज्यों की बेटियां पदक जीतकर अपने घर लौटती थीं तो उनका जिस तरह स्वागत किया जाता था, आज उनका भी उसी तरह स्वागत हुआ।
सीमा ने कहा कि इस तरह का स्वागत और सम्मान पाकर उन्हें बहुत खुशी हुई। अपने गृह जिले में लोगों का प्यार और सम्मान उनके लिए खास अनुभव रहा।
चंबा में खुशी का माहौल
एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद सीमा के चंबा लौटने पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय धाविका की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
सम्मान समारोह के दौरान सीमा ने अपने अनुभव साझा किए और लोगों के स्वागत के लिए खुशी जताई। वहीं, परिवार अब उनकी सफलता के उपलक्ष्य में घर पर शिव नुआला आयोजित करेगा।
