एनएचएम-चंडीगढ़ में 62 वर्ष की आयु तक नौकरी का अवसर, 11 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

चंडीगढ़। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने विभिन्न मेडिकल पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत रेडियोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट (एनपी-एनसीडी) और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के कुल 6 पद भरे जाएंगे।

एनएचएम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 11 जून को सुबह 9:30 बजे से सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ-साथ इंटरव्यू भी शामिल होगा।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 85,000 से 1,50,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके लिए आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस के साथ एमडी/डीएनबी/डीसीएच/डीजीओ या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें स्टेट मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन कराया होना चाहिए।

आवेदकों को ध्यान रखना होगा कि अनुभव और अन्य आवश्यक पात्रताओं के साथ उनकी आयु 62 वर्ष से अधिक न हो। वॉक-इन इंटरव्यू के दिन पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही होगा, इसलिए उम्मीदवार समयानुसार पहुंचे और सभी मूल दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लाएं।

यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के लिए बड़ी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है, जो कि प्रदेश के युवाओं के लिए कैरियर में तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। योग्य उम्मीदवार इस मौके का पूरा लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर सफल हो सकते हैं।

Source

error: Content is protected !!