पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार की घोर संरक्षण कर रहे हैंः सुनील जाखड़

चंडीगढ़, पंजाब। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ईडी से जुड़े बयान पर तीखा हमला किया है। जाखड़ ने आरोप लगाया है कि जो सरकार खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ कट्टर ईमानदार कहती है, वह दरअसल भ्रष्टाचार की खुलेआम संरक्षण कर रही है।

सुनील जाखड़ ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि मौजूदा मामले केवल अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पंजाब की जमीनों से जुड़े बड़े घोटालों की बात हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से मोहाली और लुधियाना में सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) के जरिए किसानों की जमीनों को विवादित तरीकों से हड़पने का आरोप लगाया।

जाखड़ ने बताया कि मोहाली के सनटेक सिटी इलाके में अमन अरोड़ा के करीबी लोगों द्वारा 30 एकड़ जमीन से जुड़े करीब 170 करोड़ रुपए की गड़बड़ी हुई है। वहीं, लुधियाना में संजीव अरोड़ा की फर्म ‘हेम्पटन स्काई रियल्टी’ ने लगभग 40 एकड़ जमीन को फर्जी सीएलयू के जरिये गलत तरीके से उपयोग किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ये जमीन जिसके लिए सरकार ने किसानों से बेहद कम कीमत की थी, उसे अवैध कॉलोनी बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया, जबकि मूल नियत यही था कि वहां उद्योग स्थापित होगा।

उन्होंने आगे कहा, “यदि उद्योग नहीं लगाया गया तो जमीन किसानों को वापस मिलनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत करोड़ों की कमाई हुई।” जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री सचमुच ईमानदार होते तो वे खुद इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते। लेकिन वे इसके संरक्षण में लगे हुए हैं।

सुनील जाखड़ ने कहा, “अब जब ईडी कर कार्रवाई कर रही है तो यह सरकार की अधीनता को दर्शाता है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बाद अब ‘सबका हिसाब’ का समय आ चुका है। दिल्ली से आए ‘सुपर मंत्री’ जो कथित तौर पर सीएलयू विभाग चला रहे हैं, उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार वे पहले कैंसर कहते थे, अब उसी भ्रष्टाचार की वे रक्षा क्यों कर रहे हैं?

अंत में जाखड़ ने स्पष्ट किया कि पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार में किस प्रकार लूट हो रही है, और पंजाब इसके लिए पूरा हिसाब मांग रहा है, जो अंत तक होगा।

Source

error: Content is protected !!