पार्थ गुप्ता का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने डिजिटल पहल के तहत एक वेबसाइट और शिकायत पोर्टल शुरू करने की बात कही, जिससे आम जनता सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सके और उनके समाधान की प्रगति भी देख सके।
पंचकूला की राजनीति में एक नई ऊर्जा और युवा सोच के साथ 22 वर्षीय पार्थ गुप्ता ने कदम रखा है। एक खास बातचीत में उन्होंने अपने चुनावी अनुभव, जनता से मिल रहे समर्थन और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
उन्होंने खास तौर पर बुजुर्गों के लिए 24×7 हेल्पलाइन, पार्कों में बेहतर सुविधाएं, और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके साथ ही सेक्टरों में सड़क, सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की बात कही।
युवाओं और महिलाओं के लिए भी उन्होंने सुरक्षा और अवसरों को बढ़ाने का वादा किया। पार्थ गुप्ता का मानना है कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है, और अधिक से अधिक लोगों को मतदान में भाग लेना चाहिए।
👉 अब देखना होगा कि क्या यह युवा चेहरा पंचकूला की राजनीति में बदलाव ला पाता है।
