विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ की प्रस्तुति

विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ की प्रस्तुति
चण्डीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी): विश्व रंगमंच के उपलक्ष्य पर थियेटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक स्वच्छ घर स्वच्छ भारत का मचंन सैक्टर 17 चंडीगढ़ प्लाजा में किया गया ।इस नाटक का निर्देशन राजीव मेहता ने किया ।
27 मार्च 2026 को विश्व थिएटर दिवस मनाया गया, जिसका मुख्य उत्सव केंद्रों और आईटीआई के सामान्य सचिवालय द्वारा किया गया। नाटक में यह दिखाया गया कि यदी हम अपने आस पास में साफ सफाई नहीं रखेंगे तो अनेक प्रकार की बिमारियाँ फैल जाँएगी। जो कि हमारे समाज के लिए हानिकारक है।
कहानी में यह दिखाया गया है कि एक व्यक्ति जो अपनी शादी में 20 साल पहले नहाया था और उसके बाद आज तक नहाया ही नहीं , जिस कारण अनेक बिमारियोँ से ग्रस्त होते हुए भी हम नही सुधरेगें का नारा लगाता रहता है ।

लोग पान और गुटखा खाकर अपने आसपास थूंक देते हैं , इसी प्रकार से छोटी-छोटी गलतियों से
सडकों पर गंदगी फैल जाती है, और भयानक बिमारियों का रूप ले लेती है। नाटक में संवाद और अभिनय के द्वारा बताया गया कि हमें किस प्रकार से छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखना है , अपने आसपास-सफाई रखनी है ताकी हमारा आस-पड़ोस, हमारा घर, राज्य और देश स्वच्छ और स्वस्थ हो सके ।

मनोरंजन के दृष्टिकोण से विश्व रंगमंच दिवस अपना खास स्थान रखता है। हर साल 27 मार्च के दिन विश्व रंगमंच दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्व रंगमंच दिवस 2026 हर वर्ष 27 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष का संदेश प्रसिद्ध अभिनेता और रंगमंच निर्माता विलेम डाफो द्वारा लिखा गया है, जो कला और शांति के महत्व को वैश्विक समुदाय में उजागर करता है। पूरे विश्व में रंगमंच को अपनी अलग पहचान दिलाने के लिए साल 1961 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान अंतर्राष्ट्रीय थिएटर इंस्टीट्यूट ने इस दिन की नींव रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!