नई दिल्ली, दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 27 नवंबर को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
लॉगिन के लिए जरूरी होगा ओटीआर नंबर
आयोग की ओर से सिटी इंटीमेशन स्लिप आज किसी भी समय जारी की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना ओटीआर नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि लिंक सक्रिय होने के बाद आसानी से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकें।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
- UPPSC Pre Exam City Intimation Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना ओटीआर नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
- सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
6 दिसंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सिटी स्लिप से मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी
सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को पहले ही अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। इससे दूसरे शहर में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा की तैयारी करने में सुविधा होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी जाती है।
