रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस के ईंधन और ऊर्जा केंद्रों पर यूक्रेन के हमलों का जवाब देना अब तय है. उन्होंने कहा कि रूस जवाबी कार्रवाई करेगा और इसे रोकना कठिन होगा.
