अमेरिका पर खतरा: ईरान डर्टी बम से हमला कर सकता है, अलर्ट पर अधिकारी

अमेरिका में ईरान की तरफ डर्टी बम या केमिकल हथियारों से हमले की साजिश की आशंका जताई गई है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि ईरान ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बना सकता है.

रिपोर्ट में 7 अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया है कि ईरान ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बना सकता है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के पास हमले की तकनीकी क्षमता होने के बावजूद अमेरिका में ऐसा ऑपरेशन करना बेहद मुश्किल है.

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के पास हमले की तकनीकी क्षमता होने बावजूद अमेरिका में ऐसा ऑपरेशन करना बेहद कठिन है.

हमले की आशंका बेहद कम

विशेषज्ञ ने इस खतरे को बेहद कम बताया है. उनका कहना है कि ऐसे हमले के बाद ईरान को अमेरिका की कड़ी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने कहा है कि अमेरिका सभी संभावित खतरों पर नजर रख रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के भीतर कोई ठोस खतरा नहीं है.

सीएनएन ने यह भी दावा किया है कि इस खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों ने कई बैठकें कीं. ईरान की धमकियों के बीच सीक्रेट सर्विस ने पिछले हफ्ते ट्रेजरी सेक्रेटरी को मिलिट्री हाउसिंग में भेज दिया था.

क्या होता है डर्टी बम?

डर्टी बम वास्तव में पारंपरिक बम के साथ रेडियोएक्टिव तत्व मिलाकर बनाए जाते हैं. इस कारण इन्हें बनाना काफी आसान होता है. ऐसे बमों के इस्तेमाल के लिए ईरान को किसी व्यक्ति को ट्रेनिंग देकर भेजने की भी जरूरत नहीं होगी.

ईरान अमेरिका में पहले से रह रहे किसी व्यक्ति को हमले के लिए राजी कर सकता है. अमेरिका खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिक के अंदर ही बम बनाने का सामान छिपाकर रखा है. इससे यह मालूम चलता है कि ईरान अब अमेरिका पर हमलों की सक्रिय रूप से योजना बना रहा है; भले ही इस बात का सबूत नहीं हो कि उसने इसे अंजाम देने का अंतिम फैसला ले लिया है.

प्रमुख बिंदु

प्रमुख बिंदु

  • डर्टी बम से हमला की आशंका CNN के अनुसार अमेरिकी खुफिया इनपुट पर आधारित है.
  • 7 अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावे किए गए हैं; विशेषज्ञ इसे संभव बताकर भी कठिन बताते हैं.
  • व्हाइट हाउस कहता है फिलहाल ठोस खतरा नहीं है और निगरानी जारी है.

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!