शिमला, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से 22 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस फेरबदल में ऊना में डीएसपी विजिलेंस के पद पर तैनात फिरोज खान को शिमला में डीएसपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बबीता राणा को बनगढ़ में तैनाती
2008 बैच की एचपीपीएस अधिकारी बबीता राणा को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन, जुन्गा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित किया गया है। अब उन्हें ऊना जिले की प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन, बनगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) के पद पर तैनात किया गया है।
फिरोज खान और अजय कुमार को नई जिम्मेदारी
ऊना में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में डीएसपी के पद पर कार्यरत फिरोज खान, एचपीपीएस 2018 बैच, को शिमला में डीएसपी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है।
वहीं, मंडी जिले की तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह में तैनात डीएसपी अजय कुमार-तृतीय, एचपीपीएस 2018 बैच, को कुल्लू जिले के मनाली में उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की जिम्मेदारी दी गई है।
संजीव कुमार और हेम राज भी स्थानांतरित
पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे संजीव कुमार-चतुर्थ, एचपीपीएस 2019 बैच, को जिला शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) नियुक्त किया गया है। वहीं, ऊना में डीएसपी मुख्यालय के पद पर कार्यरत हेम राज, एचपीपीएस 2021 बैच, को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) लगाया गया है।
विक्रांत बोंसरा और हरीश कुमार शर्मा के भी आदेश
मनाली में एसडीपीओ के पद पर तैनात विक्रांत बोंसरा, एचपीपीएस 2022 बैच, को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) नियुक्त किया गया है। उनके पास लाहुल-स्पीति के केलंग में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
इसके अलावा, प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन, जुन्गा में डीएसपी रहे हरीश कुमार शर्मा, एचपीपीएस 2013 बैच, को पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी नियुक्तियां जारी अधिसूचना के अनुसार प्रभावी होंगी।
